-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली के बकेनिया गांव में सांड का हमला: दो मासूम घायल, ग्रामीणों में दहशत
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाही के बकेनिया गांव में देर शाम एक सांड के हमले में दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बच्चे गांव के चौराहे पर खेल रहे थे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से सांड को
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाही के बकेनिया गांव में देर शाम एक सांड के हमले में दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बच्चे गांव के चौराहे पर खेल रहे थे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से सांड को भगाकर बच्चों को बचायाजानकारी के अनुसार, हीरा लाल के बेटे सार्थक और अनोखे लाल के बेटे अंश बाबू देर शाम गांव के चौराहे पर खेल रहे थे। तभी एक खूंखार सांड वहां आ गया। सांड को देखकर बच्चे भागने लगे, लेकिन सांड ने उन पर हमला कर दिया। उसने दोनों बच्चों को सींगों से पटककर घायल कर दिया बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सांड बच्चों को लगातार मार रहा था। ग्रामीणों ने लाठियों और डंडों से पीटकर सांड को बड़ी मुश्किल से वहां से भगाया। सार्थक और अंश बाबू के माथे और सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाकर इलाज कराया गया इस घटना से पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सांड पहले भी कई बार खेत पर जाते समय किसानों पर हमला कर चुका है, जिसके कारण किसान अब लाठी-डंडे लेकर खेतों पर जाते हैं। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की कि बड़े लोग तो सांड को देखकर बच सकते हैं, लेकिन छोटे बच्चों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए
ग्रामीणों ने बताया कि यह सांड रात के समय गांव की गलियों में भी आ जाता है, जिससे बच्चों और अन्य ग्रामीणों में भय बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस सांड को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
राजस्थान: कोटपूतली में सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
उत्तर प्रदेश: महिला ने बच्चों संग नदी में लगाई छलांग, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
उत्तर प्रदेश: स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ, 100% नामांकन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का हुआ निधन, प्रशासन में शोक
उत्तर प्रदेश: 33 केवी लाइन निर्माण में लापरवाही, पेड़ में फंसा हाई-वोल्टेज तार बना खतरा
हरियाणा: अमित राजपूत के निधन पर शोक, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जताई संवेदना