Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  गोकशी के मुकदमे में वांछित बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, तमंचा व बिना नंबर बाइक बरामद

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , Date: 02/03/2026 10:05:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: sanavvr ,
  • Date:
  • 02/03/2026 10:05:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले के देवबंद कस्बा क्षेत्र में थाना नांगल पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के मुकदमे में 01 वांछित गोकश बदमाश घायल अवस्था में क्या गिरफ्तार। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश में

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले के देवबंद कस्बा क्षेत्र में थाना नांगल पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के मुकदमे में 01 वांछित गोकश बदमाश घायल अवस्था में क्या गिरफ्तार। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश में जनपद में अपराध नियंत्रण चोरी, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस ,पशु चोरी ,आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों कि शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त /चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में रात्रि को थाना नागल पुलिस ग्राम शीतलाखेड़ा से नेनशोब जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति वह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। 


तभी सामने से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी पुलिस टीम द्वारा टोर्च की रोशनी दिखाकर मोटरसाइकिल को रोकने के लिए इशारा किया गया परंतु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पीछे मोड़कर भागने लगे पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान के मरने की नीयत से फायरिंग करती पुलिस टीम ने भी अपनी आत्मरक्षा के लिए फायरिंग कर दी एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। और घायल अवस्था में बदमाश पकड़ा गया।  बरामदगी एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315,एक खोका 315 एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई।