-
☰
उत्तर प्रदेश: बस्ती में “सेहत सही, लाभ कई” के तहत टीबी मुक्त समाज का दिया गया संदेश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ओमनी रेडियो एवं स्मार्ट संस्था के संयुक्त प्रयास “सेहत सही, लाभ कई” कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम समसपुर, बस्ती में टीबी जांच, निक्षय मित्र योजना, पोषण की पोटली एवं आधुनिक जांच सुविधाओं को लेकर विशेष नैरो
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ओमनी रेडियो एवं स्मार्ट संस्था के संयुक्त प्रयास “सेहत सही, लाभ कई” कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम समसपुर, बस्ती में टीबी जांच, निक्षय मित्र योजना, पोषण की पोटली एवं आधुनिक जांच सुविधाओं को लेकर विशेष नैरोकास्टिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि टीबी भले ही एक गंभीर बीमारी है, किंतु समय पर पहचान और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। कार्यक्रम में समय पर जांच, नियमित दवा सेवन तथा संतुलित पोषण के महत्व पर विशेष बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर टीबी मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। इस अवसर पर कर्मा देवी समूह की कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह को रेडियो एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ओमनी रेडियो के स्टेशन निदेशक वीर प्रताप सिंह, रेडियो टीम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियाँ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से आह्वान किया गया कि टीबी से डरें नहीं, बल्कि समय पर जांच कराएं और पूरा उपचार अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।
मध्य प्रदेश: भवानी सिंह तोमर ने कुश्ती में जिला केसरी बनाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन
उत्तर प्रदेश: इटावा पुलिस ने अवैध ईंट परिवहन के 8 डंपर और 2 ट्रैक्टर किए सीज
राजस्थान: गंदे नालों और खराब सफाई व्यवस्था से नागरिकों में दिखी नाराजगी
राजस्थान: कोटपूतली में सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
उत्तर प्रदेश: महिला ने बच्चों संग नदी में लगाई छलांग, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
उत्तर प्रदेश: स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ, 100% नामांकन पर दिया जोर