-
☰
उत्तर प्रदेश: 9568 होलिका दहन स्थल व 123 जुलूसों की निगरानी के लिए 11 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रंगों के त्योहार पर इस बार बरेली रेंज में खाकी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। होली को लेकर किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को पहले ही कुचलने के लिए पुलिस ने सुरक्षा का ऐसा घेरा बुना है, जिसमें शरारत की
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रंगों के त्योहार पर इस बार बरेली रेंज में खाकी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। होली को लेकर किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को पहले ही कुचलने के लिए पुलिस ने सुरक्षा का ऐसा घेरा बुना है, जिसमें शरारत की गुंजाइश नाम मात्र की रहे। 9568 होलिका दहन स्थल, 123 छोटे-बड़े जुलूस और 11 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों तैनाती की गई है। डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी ने बताया कि बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में कुल 9568 स्थानों पर होलिका दहन होगा। बरेली में सबसे ज्यादा 3041, बदायूं में 2275, पीलीभीत में 1397 और शाहजहांपुर में 2855 स्थल चिन्हित किए गए हैं। हर स्थल पर पुलिस की ड्यूटी तय कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है ताकि छोटी सी चिंगारी भी बड़े विवाद में न बदल सके। मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर खास फोकस होली पर कुल 123 जुलूस निकलेंगे। बरेली में 80, बदायूं में 15, पीलीभीत में 10 और शाहजहांपुर में 18 जुलूस प्रस्तावित हैं। बरेली में रामबारात शोभायात्रा 2 व 3 मार्च को किला और प्रेमनगर क्षेत्र से निकलकर कोतवाली और बारादरी के मिश्रित आबादी वाले इलाकों से गुजरेगी। करीब 7 से 8 किलोमीटर लंबे इस रूट पर पुलिस की खास नजर रहेगी। शाहजहांपुर में बड़े और छोटे लाट साहब के जुलूस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती माने जाते हैं। बड़े जुलूस के 8 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 30 मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान पड़ते हैं, जबकि छोटे जुलूस के 3.5 किलोमीटर रूट पर 8 मस्जिदें और 2 मजारें आती हैं। ऐसे में हर मोड़ पर चौकसी बढ़ा दी गई है। 08 सुपर जोन से 350 सब सेक्टर तक चक्रव्यूह
पूरे परिक्षेत्र को 8 सुपर जोन, 41 जोन, 145 सेक्टर और 350 सब सेक्टर में बांटकर सुरक्षा का पूरा ढांचा खड़ा कर दिया गया है। जवाबदेही तय की गई है—किस इलाके की जिम्मेदारी किस अधिकारी के पास होगी, यह पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है। किसी तरह की ढिलाई पर सीधी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। होली पर 11,444 पुलिसकर्मी मैदान में उतरेंगे। 10 एसपी, 30 सीओ, 92 थाना प्रभारी, 1800 से ज्यादा उपनिरीक्षक, करीब 7500 सिपाही और हेड कांस्टेबल, साथ ही 1700 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 14 कंपनियां पीएसी और आरएएफ की भी लगाई गई हैं। फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन के जरिए संदेश साफ है कि अराजकता की कोई जगह नहीं है।
उत्तर प्रदेश: महिला ने बच्चों संग नदी में लगाई छलांग, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
उत्तर प्रदेश: स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ, 100% नामांकन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का हुआ निधन, प्रशासन में शोक
उत्तर प्रदेश: 33 केवी लाइन निर्माण में लापरवाही, पेड़ में फंसा हाई-वोल्टेज तार बना खतरा
हरियाणा: अमित राजपूत के निधन पर शोक, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जताई संवेदना
उत्तर प्रदेश: बेटे ने पिता की पीट-पीटकर करी हत्या, इलाके में मची सनसनी