Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की समीक्षा, डीएम ने लंबित आवेदनों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के दिए निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 12/03/2026 10:53:46 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 12/03/2026 10:53:46 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना‘‘ की मासिक समीक्षा बैठक विकास भवन  सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग एवं बैंक स्तर में लम्बित योजनान्तर्गत आवेदनों की विस्तृत स

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना‘‘ की मासिक समीक्षा बैठक विकास भवन  सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग एवं बैंक स्तर में लम्बित योजनान्तर्गत आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि लम्बित प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित किया जाय। परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गाजीपुर को निरन्तर अनुश्रवण कर अवगत कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पीयूष कुमार, जीएमआर (विद्युत) को मीटर इन्स्टालेशन के सम्बन्ध में त्रुटिपूर्ण उत्तर दिये जाने तथा समय पर उपभोक्ताओं के मीटर न लगाये जाने के कारण 

उनके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने हेतु परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, गाजीपुर को निर्देशित किया गया। बैठक में  मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाषचन्द्र सरोज, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा सच्चिदानन्द तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती उपासना रानी वर्मा, अग्रणी जिला प्रबन्धक (बैंक) गाजीपुर राजदेव कुमार एवं समस्त अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) गाजीपुर, जीएमआर प्रतिनिधि एवं परियोजना के अन्तर्गत जनपद गाजीपुर में पंजीकृत वेण्डर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया।


Featured News