-
☰
उत्तर प्रदेश: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने बांटे सदस्यता परिचय पत्र, दुर्घटनाग्रस्त पत्रकार को दी आर्थिक सहायता
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोंडा कल सिंचाई डाक बंगले में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने किया। संचालन महामंत्री महेंद्र तिवारी ने किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोंडा कल सिंचाई डाक बंगले में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने किया। संचालन महामंत्री महेंद्र तिवारी ने किया। बैठक में वर्ष 26 के लिए यूनियन का सदस्यता परिचय पत्र, दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर लगाने के लिए यूनियन का स्टीकर,डायरी,कैलेंडर का वितरण किया गया। यूनियन के कई पत्रकार सदस्यों के परिजनों का स्वर्गवास हो जाने के कारण शोक व्यक्त किया गया। होली त्यौहार होने के कारण होली मिलन नहीं किया गया,बल्कि त्यौहार का सबसे प्रिय मिष्ठान,गोझिया का रस्वासादन अवश्य कराया गया। कार्यक्रम में पूरे जिले से सैकड़ो पत्रकारों ने भाग लिया वही यूनियन की नई सदस्यता लेने वाले दर्जनों पत्रकारों को सम्मानित किया गया उनका स्वागत किया गया।
राजस्थान: कोटपूतली में सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
उत्तर प्रदेश: महिला ने बच्चों संग नदी में लगाई छलांग, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
उत्तर प्रदेश: स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ, 100% नामांकन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का हुआ निधन, प्रशासन में शोक
उत्तर प्रदेश: 33 केवी लाइन निर्माण में लापरवाही, पेड़ में फंसा हाई-वोल्टेज तार बना खतरा
हरियाणा: अमित राजपूत के निधन पर शोक, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जताई संवेदना