-
☰
हरियाणा: सफाई सुपरवाइजर की नौकरी जाने से नाराज होकर परिवार संग किया हमला, पुलिस जांच में जुटी
- Photo by :
संक्षेप
हरियाणा: कृष्णपुरा वार्ड 17 में 3 अप्रैल 2026 को एक गंभीर घटना सामने आई। जहां पार्षद पति सुरेंद्र गर्ग पर उनके ही कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला किया गया।प्रा प्त जानकारी के अनुसार यह हमला वार्ड के सफाई कर्मचारियों के एक सुपरवाइजर द्वारा किया गया। जिसका नाम मोहित बताया जा रहा है।
विस्तार
हरियाणा: कृष्णपुरा वार्ड 17 में 3 अप्रैल 2026 को एक गंभीर घटना सामने आई। जहां पार्षद पति सुरेंद्र गर्ग पर उनके ही कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला किया गया।प्रा प्त जानकारी के अनुसार यह हमला वार्ड के सफाई कर्मचारियों के एक सुपरवाइजर द्वारा किया गया। जिसका नाम मोहित बताया जा रहा है। हमले के दौरान कांच का गिलास सुरेंद्र गर्ग की आंख में जा लगा। जिससे उनकी आंख में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड में लगातार सफाई व्यवस्था खराब होने के कारण स्थानीय निवासियों की शिकायतें पार्षद के पास पहुंच रही थीं। इन शिकायतों के चलते संबंधित सुपरवाइजर को नौकरी से हटा दिया गया था। इसी कार्रवाई से नाराज होकर आरोप है कि सुपरवाइजर ने अपने परिवार के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पीड़ित को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा: अमित राजपूत के निधन पर शोक, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जताई संवेदना
उत्तर प्रदेश: बेटे ने पिता की पीट-पीटकर करी हत्या, इलाके में मची सनसनी
उत्तर प्रदेश: बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के तबादले, कई अहम जिम्मेदारियां बदलीं
उत्तर प्रदेश: पुलिस फेरबदल में धनंजय पांडे को कोतवाली की दी गई कमान
हरियाणा: जनहित ट्रस्ट ने महिला सशक्तिकरण हेतु सिलाई मशीन की भेंट
उत्तर प्रदेश: युवक ने बिना कोचिंग पहले प्रयास में पीसीएस पास कर रचा इतिहास