-
☰
No image found.
बिहार: कड़ाके की ठंड में मानवता की दी गई मिसाल, देर रात बेसहारा लोगों के बीच कम्बलो का वितरण
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: भीषण ठंड और शीतलहर के प्रकोप के बीच इशरत वेलफेयर सेवा संस्थान एवं आगाज ब्लड डोनेशन, नवादा की संयुक्त पहल ने मानवता की सशक्त मिसाल पेश की। जब गरीब, असहाय और बेसहारा लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं,
विस्तार
बिहार: भीषण ठंड और शीतलहर के प्रकोप के बीच इशरत वेलफेयर सेवा संस्थान एवं आगाज ब्लड डोनेशन, नवादा की संयुक्त पहल ने मानवता की सशक्त मिसाल पेश की। जब गरीब, असहाय और बेसहारा लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं, तब इन संस्थाओं की टीम ने सेवा भाव से देर रात कंबल वितरण अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने रात करीब एक से दो बजे के बीच नवादा शहर के विभिन्न इलाकों में फुटपाथों और खुले स्थानों पर सो रहे जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल वितरित किए। इस दौरान कई लोग मात्र पतली चादर, बोरी या प्लास्टिक शीट के सहारे ठंड से बचते नजर आए। टीम के सदस्यों ने बिना किसी शोर-शराबे के उन्हें कंबल ओढ़ाकर राहत पहुंचाई, ताकि वे कड़ाके की ठंड में सुरक्षित और सुकून भरी नींद ले सकें। इस सेवा कार्य में मुदस्सर उर्फ सलमान, अबू बकर, शाहिद, डॉ. इशरत नाज़ और बिलकिस सहित पूरी टीम सक्रिय रही। इशरत वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से डॉ. इशरत नाज़, अबू बकर व बिलकिस तथा आगाज ब्लड डोनेशन की ओर से चेयरमैन व संस्थापक मोहम्मद वसीम अकरम, मुदस्सर उर्फ सलमान और शाहिद ने सहभागिता निभाई। यह सराहनीय पहल समाज में संवेदनशीलता, करुणा और इंसानियत का संदेश देती है।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, युवाओं से करेंगे संवाद
गुजरात: सापुतारा मानसून फेस्टिवल के उद्घाटन का पत्रकारों ने किया बहिष्कार, कवरेज व्यवस्था पर नाराजगी
उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में MSME ऋण आउटरीच कैंप, करीब 100 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत
उत्तर प्रदेश: बरेली में पशुओं से लदा ऑटो पकड़ा, दो लोग हिरासत में; पशु तस्करी के आरोपों की जांच जारी
