-
☰
गुजरात: सोनगढ़ में श्री घनश्याम अहिराव बने तालुका अध्यक्ष, खानदेश साहित्य संघ ने किया सम्मानित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
गुजरात: खानदेश साहित्य संघ महाराष्ट्र प्रदेश, धुलिया ने सोनगढ़ नगर निवासी श्री घनश्याम अहिराव को तालुका अध्यक्ष नियुक्त कर सम्मानित किया। यह कार्य सोनगढ़ नगर स्थित श्री संत ज्ञानेश्वर भ
विस्तार
गुजरात: खानदेश साहित्य संघ महाराष्ट्र प्रदेश, धुलिया ने सोनगढ़ नगर निवासी श्री घनश्याम अहिराव को तालुका अध्यक्ष नियुक्त कर सम्मानित किया। यह कार्य सोनगढ़ नगर स्थित श्री संत ज्ञानेश्वर भजन मंडल के साथ-साथ महाराष्ट्रीयन समाज के प्रमुखों व वरिष्ठजनों तथा गंगा समग्र टीम ने किया और कवि रत्न श्री घनश्याम अहिराव का सम्मान समारोह आयोजित कर किया। भजन मंडल के अध्यक्ष गोकुलभाई पाटिल, उपाध्यक्ष कमलाकर पाटिल, साथ ही अन्य कार्यकारिणी सदस्य व समाज के वरिष्ठ नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कवि श्री घनश्याम अहिराव द्वारा लिखित पुस्तक व कविताओं का गायन किया गया तथा आगे बढ़ने की कामना की गई।