-
☰
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज में 2 किलो हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज थाना के पुलिस को मिली बड़ी सफलता। मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज में करीब २ किलो हेरोइन बरामद की गई। गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद मंगलवार को
विस्तार
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज थाना के पुलिस को मिली बड़ी सफलता। मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज में करीब २ किलो हेरोइन बरामद की गई। गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद मंगलवार को सामशेरगंज थाना अंतर्गत धूलियान डाकबंगला मोड़ से दो लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से लगभग २ किलो हेरोइन बरामद की गई। पुलिस सूत्रों ने गिरफ्तार लोगों की पहचान सोहेल राणा और जाजिस इस्लाम के रूप में की है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की उम्र लगभग २० वर्ष के आसपास है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोग मालदा जिले के वैष्णवनगर थाने इलाके के रहने वाले हैं। उनके पास से लगभग दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। बरामद हेरोइन का बाजार मूल्य लगभग ५० से ६० लाख रुपए है। गिरफ्तार लोगों को बुधवार सुबह सात दिन की पुलिस हिरासत की दरख्वास्त करके जंगीपुर अदालत भेज दिया गया। इधर सामशेरगंज थाने की पुलिस इस बात की पुष्टि करने में लगी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली पदार्थ कहा पे तस्करी की जा रही थी। और कौन कौन इस तस्करी में शामिल है।