-
☰
उत्तर प्रदेश: आमघाट ओवरब्रिज में देरी पर केंद्रीय राज्यमंत्री की फटकार, सेतु निगम को एक माह की अंतिम चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मा. केंद्रीय राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने मझवा विधानसभा क्षेत्र स्थित आमघाट रेलवे ओवरब्रिज
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मा. केंद्रीय राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने मझवा विधानसभा क्षेत्र स्थित आमघाट रेलवे ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए सेतु निगम के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा एक माह के भीतर शेष कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होते ही क्षेत्र की लंबित आवागमन समस्या का समाधान होगा तथा मीरजापुर–आमघाट–चुनार–वाराणसी मार्ग पर आवागमन सुगम व बाधारहित हो सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि कार्य में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी जिला अध्यक्ष – इंजीनियर राम लौटन बिंद प्रदेश महासचिव (शिक्षक मंच) – लाल बहादुर पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष (आईटी मंच) – दुर्गेश पटेल प्रदेश सचिव – रामवृक्ष बिंद पूर्व जिला उपाध्यक्ष – संजय उपाध्याय जिला अध्यक्ष (युवा मंच) – उदय पटेल जिला महासचिव (युवा मंच) – हर्षित सिंह पटेल विधानसभा अध्यक्ष (युवा मंच) – गौरव पटेल जोन अध्यक्ष – विकास पटेल शेर सिंह, विकास मौर्य, राहुल ओझा, गौरव दुबे।