Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: गाडरवारा में कैलाश सारंग की प्रतिमा का भव्य अनावरण, मंत्री विश्वास सारंग और सांसद दर्शन सिंह चौधरी रहे मौजूद

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/11/2026 05:42:56 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/11/2026 05:42:56 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिला के गाडरवारा में यम द्वितीया के पावन अवसर पर स्थानीय चित्रगुप्त मंदिर परिसर स्थित कैलाष सारंग उद्यान में कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की प्रतिमा का भव्य अ

विस्तार

मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिला के गाडरवारा में यम द्वितीया के पावन अवसर पर स्थानीय चित्रगुप्त मंदिर परिसर स्थित कैलाष सारंग उद्यान में कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग थे। उन्होंने मंच से कहा कि मेरे पिता कैलाश सारंग समाज की एकजुटता के पक्षधर थे। न केवल कायस्थ समाज, बल्कि संपूर्ण सनातन समाज को एकजुट रखना उनका लक्ष्य था। उन्होंने कहा कि वे मेरे पिता होने के अलावा मेरे मित्र, सखा और गुरु, सब कुछ थे। हर समय लोगों की मदद करने का भाव उनमें था। तभी तो उनके अंतिम समय तक वह लोगों से मिलते रहे। आज गाडरवारा जैसी छोटी जगह पर यम द्वितीया के पावन संयोग में चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में उनकी प्रतिमा का अनावरण होना ईश्वर की कृपा है। इसके लिए मंत्री उदय प्रताप सिंह और नपाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा धन्यवाद के पात्र हैं। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कायस्थ समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रशासन के उच्च पदों पर पहले इसी समाज के लोग रहते थे।

आज समाज के इस प्रबुद्ध वर्ग के बीच मंच पर भारतीय जनता पार्टी के शिल्पकार कैलाश सारंग की प्रतिमा के अनावरण समारोह में स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। बाबूजी के बारे में जितना कहा जाए, कम है। पार्टी एवं संगठन के प्रति उनका त्याग, तपस्या तथा जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान उनका व्यक्तित्व, विचार एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। वे राजनीति के पुरोधा और नया नेतृत्व गढ़ने में प्रवीण थे। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि हर प्राणी का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त के मंदिर प्रांगण में भाजपा के पितृपुरुष स्व. कैलाश सारंग की प्रतिमा का अनावरण होना कायस्थ महासभा और नगर के लिए गर्व की बात है। नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि उन्हें बाबूजी कैलाश सारंग से न केवल राजनीति, बल्कि बहुत कुछ सीखने को मिला। स्व. कैलाश सारंग ने परिवारवाद से हटकर राजनीति की। उन्हें कभी पद की लालसा नहीं रही। उनके पुत्र विश्वास सारंग ने खुद की मेहनत से पार्षद पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। आज भी उनके आदर्श समाज का पथ प्रशस्त कर रहे हैं। 

इसके पूर्व सभी अतिथियों ने चित्रगुप्त मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रतिमा का अनावरण हुआ और अतिथि स्वागत से मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सैकड़ों लोग मंत्रमुग्ध होकर वक्ताओं को सुनते रहे। मंच पर पूर्व विधायक नरेश पाठक, साधना स्थापक, कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत षर्मा, वार्ड पार्षद सीता चौकसे, वरिष्ठ हंसराज मालपानी, कायस्थ समाज से अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव आदि मंचासीन रहे। समाज की ओर से सामान्य वर्ग के बेरोजगार युवाओं के हित में आय प्रमाण पत्र की तर्ज पर ईडब्ल्यूएस की वैधता 3 वर्ष करने का मांग पत्र भी अतिथियों को दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम राजपूत ने किया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नगरवासी उपस्थित रहे।


Featured News