Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों के चिन्हीकरण के निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/11/2026 05:52:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/11/2026 05:52:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में बुधवार को ऑडिटोरियम सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी /

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में बुधवार को ऑडिटोरियम सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी (वित्त/ राजस्व) वेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश कुमार मिश्रा, समस्त उप जिलाधिकारी, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट, सहायक निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह, तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में क्रिटिकल एवं वल्नरेबल बूथों के चिन्हीकरण और मतदान स्थलों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (AMF) की गहन समीक्षा की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने  कहा कि सेक्टर / जोनल मजिस्ट्रेट  मौके पर जाकर सभी मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन करें। क्रिटिकल / वल्नरेबल बूथों का चिन्हीकरण पिछले चुनावों की घटनाओं, हिंसा, पुनर्मतदान, एफआईआर आदि के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां किसी जाति, समुदाय या परिवार के दबाव में मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं को वोट डालने से रोके जाने की आशंका हो, ऐसे बूथों को वल्नरेबल में अवश्य चिन्हित किया जाए। बस्तियों / मजरों में रहने वाला कोई भी मतदाता किसी के भ्रम में आकर मतदान से वंचित न होने पाए, यह सुनिश्चित किया जाए।
मतदान स्थलों पर पेयजल, शौचालय, रैम्प, बिजली, फर्नीचर, शेड, साइनेज सहित सभी AMF सुविधाएं समय से पूरी करने तथा जर्जर भवन, खराब पहुंच मार्ग और जलभराव वाले स्थलों की सूचना देने के निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों को निर्धारित समय तक रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजने को कहा गया।

पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान स्थलों का पुलिस अभिलेखों के आधार पर सत्यापन करें। थानों में दर्ज एफआईआर, हिस्ट्रीशीटरों की सूची और पिछले चुनाव में हुई हिंसक घटनाओं का पूरा विवरण तैयार किया जाए। संवेदनशील बस्तियों में गश्त बढ़ाकर मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास पैदा किया जाए। हिस्ट्रीशीटर व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सेक्टर पुलिस अधिकारियों को अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त भ्रमण कर सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में कहा गया कि निर्वाचन की सभी तैयारियां आयोग के निर्देशों के अनुरूप समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं।


Featured News