Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के हब्बीपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को कानूनी सहायता और योजनाओं की दी गई जानकारी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/11/2026 05:54:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/11/2026 05:54:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत हब्बीपुर, ग्राम सचिवालय, तहीसल-कासिमाबाद में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें  बलराम दास, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, नागेन्द्र कुमार गौतम विद्वान अधिवक्ता

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत हब्बीपुर, ग्राम सचिवालय, तहीसल-कासिमाबाद में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें  बलराम दास, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, नागेन्द्र कुमार गौतम विद्वान अधिवक्ता, अरविन्द कुमार यादव सचिव, ग्राम पंचायत हब्बीपुर, मनीष कुमार ग्राम प्रधान हब्बीपुर, पराविधिक स्वयं सेवक सुभाष कुमार, अशोक कुमार यादव व आम जनमानस उपस्थित रहें। बलराम दास, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,

 लखनऊ निर्देशानुसार मेगा ड्राईव के अन्तर्गत चलाई जा रही योजनाएं विधिक सहायता एवं विधिक जागरूकता, विक्टीम कम्पनसेशन, नालसा हेल्प लाईन नं0-15100, नारी की उड़ान, पीड़ित मुआवजा योजना-2014, एसिड पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना-2016, बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना-2014 तथा श्रमिकों को विधिक सेवाएं योजना-2015 इत्यादि के बारे जानकारी दी गयी तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.12.2026 के आयोजन एवं राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-3.0 का लाभ उठाने हेतु उपस्थित जनमानस को बताया गया।


Featured News