Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मक्का और मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने पर जोर, 30 किसानों को मिली मसूर बीज की मिनीकिट

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/11/2026 06:02:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/11/2026 06:02:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मक्का और मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत एवं मिलेट्स रेसिपी आधारित कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन उद्यान विभाग के प्रांगण में जिला पंचायत

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मक्का और मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत एवं मिलेट्स रेसिपी आधारित कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन उद्यान विभाग के प्रांगण में जिला पंचायत अध्यक्ष, माननीया सपना सिंह जी एवं जिला मंत्री भाजपा, श्रीमती सुमन बिन्द जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। भारत में मक्का (डंप्रम) एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण फसल है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से पशु आहार, औद्योगिक कच्चे माल, इथेनॉल उत्पादन और मानव भोजन के रूप में किया जाता है। अपनी बहुमुखी उपयोगिता के कारण इसे अनाजों की रानी भी कहा जाता है। इसी मांग को देखते हुए जनपद में मक्का उत्पादन संबंधित यह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ०डी०के सिंह, डॉ० एस० के० सिंह द्वारा मक्का उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों को किसानों को बताया गया। 

जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उनके द्वारा किसानों को यह भी जानकारी दी गई की सभी कृषि निवेश केंद्रों पर रबी की गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर इत्यादि उपलब्ध है। किसान भाई बुकिंग करने के पश्चात अंगूठा लगाकर बीज प्राप्त कर सकते हैं। मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना अंतर्गत मिलेट्स को बढ़ावा देने तथा मिलेट्स के विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के बनाने की विधियो को भी कृषि वैज्ञानिक डॉ० रागिनी दुबे ने किसानों को मिलेट्स से तैयार होने वाले विभिन्न व्यंजनों के बारे में अवगत कराया। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार सिंह व कृषि विज्ञान केंद्र आकुशपुर के अध्यक्ष डॉ डी०पी० सिंह द्वारा किसानों को पराली न जलाने की सलाह दी गई। इनके द्वारा कृषि विज्ञान द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं उपलब्ध रबी बीजों के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर श्रीमती सपना सिंह जी एवं सुमन विन्द जी द्वारा मसूर बीज के 30 किसानों को निःशुल्क मिनीकिट का भी वितरण किया गया। 

श्रीमती सपना सिंह जी द्वारा किसानों से अपील की गई कि वे मक्का की खेती को प्राथमिकता दें, मक्का का भविष्य काफी अच्छा है उसे किसानों को काफी अच्छी आमदनी हो सकती है तथा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा बताया गया कि मिलेट्स में उर्वरक एवं अन्य लागत कम लगती है जिससे किसानों को अच्छा लाभ हो सकता है और इसकी मांग भी बाजार में अच्छी है इसलिए दोनों फसलों की खेती पर किसान अपना ध्यान केंद्रित करें। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी उपस्थित थे तथा उनके स्टाल भी लगाए गए थे। मिलेट्स के रेसिपी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान श्री स्वीट द्वारा मिलेट्स के खीर व अन्य रेसिपी भी तैयार करके स्टॉल लगाया गया था जो मेले का मुख्य आकर्षक केंद्र भी रहा।


Featured News