-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता संगोष्ठी हुई आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली जनगणना 2027 के तहत स्वगणना को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय, बरेली में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली जनगणना 2027 के तहत स्वगणना को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय, बरेली में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनगणना की प्रक्रिया, उसके महत्व और स्वगणना के प्रति नागरिकों की भागीदारी को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रो. आर.के. गोस्वामी (उच्च शिक्षा अधिकारी), प्रो. सुशील कुमार (नोडल अधिकारी), प्रो. कामरान खान (सह नोडल अधिकारी), पर्यवेक्षक राकेश कुमार सिंह और सौरभ मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि जनगणना देश के सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय विकास का एक महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना से प्राप्त सटीक आंकड़े सरकार को विभिन्न विकास योजनाएं तैयार करने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता प्रदान करते हैं। इस दौरान स्वगणना के द्वितीय चरण की प्रक्रिया, उसकी उपयोगिता और इसमें नागरिकों की सहभागिता के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को जनगणना से जुड़ी जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी स्वगणना के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. विपुल मेहरोत्रा, डिप्टी चीफ प्रॉक्टर अजीत सिंह, डॉ. ए.के. शर्मा, डॉ. सुमित अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, प्रथमेश कुमार, मयंक शर्मा, संचित कक्कड़, डॉ. रेशू जौहरी, डॉ. के.के. मेहरोत्रा, शैलेश कुमार और दुष्यंत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन, नशामुक्त समाज का युवाओं ने लिया संकल्प
