Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन, नशामुक्त समाज का युवाओं ने लिया संकल्प

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/11/2026 05:59:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/11/2026 05:59:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मेरा युवा भारत जनपद गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 12 नवंबर 2026 को सत्यदेव डिग्री कॉलेज, गाजीपुर में जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मेरा युवा भारत जनपद गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 12 नवंबर 2026 को सत्यदेव डिग्री कॉलेज, गाजीपुर में जनपद स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपना सिंह, अध्यक्ष, जिला पंचायत गाजीपुर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा , सत्यदेव डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर अमित रघुवंशी, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, दिग्विजय उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नशे की समस्या, इसके दुष्परिणामों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल में विनय कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, आजतक; कमरुद्दीन,

 पूर्व प्रवक्ता, मनोविज्ञान; सुभाष चंद्र, पूर्व एपीएस, मेरा युवा भारत; डॉ. स्मिता साहा, विभागाध्यक्ष, बी.एड. संस्थान, सत्यदेव डिग्री कॉलेज तथा श्याम कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपना सिंह ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे की लत से दूर रहने तथा स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं का नशामुक्त रहना और सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। प्रतियोगिता में अमृता राय एवं महज़बीन अंसारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शशिकांत तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्तावित है।


उन्होंने बताया कि यह आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के महत्वाकांक्षी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन 9 से 13 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में प्रस्तावित है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं नीति निर्धारण की प्रक्रिया से जोड़ना तथा विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति में उनकी नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और विचारों को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्रबंधन, शिक्षकों, निर्णायक मंडल एवं मेरा युवा भारत की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।


Featured News