-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और पिस्तौल बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराधों पर रोक लगाने और अवैध हथियार रखने व उनकी खरीद-बिक्री करने वाले आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नहटौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराधों पर रोक लगाने और अवैध हथियार रखने व उनकी खरीद-बिक्री करने वाले आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नहटौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को थाना नहटौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम मुस्सेपुर निवासी रोहित पुत्र राकेश सिंह और शिवम कुमार पुत्र बबलू सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान रोहित के पास से एक 315 बोर का तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं, शिवम कुमार के पास से एक 32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी अपने कब्जे में ली है। इस मामले में थाना नहटौर में मुकदमा संख्या 342/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक सोनू निगम, कांस्टेबल सद्दाम हुसैन, विशाल शर्मा और भरत चौधरी शामिल रहे।
