Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सिरसी में एक ही रात में तीन जगह हुई चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amarpal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 13/11/2026 03:42:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amarpal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 13/11/2026 03:42:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के सिरसी नगर पंचायत में चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के सिरसी नगर पंचायत में चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। हैरानी की बात यह है कि इनमें से एक चोरी की घटना सिरसी पुलिस चौकी से महज 100 से 150 मीटर की दूरी पर स्थित मेडिकल स्टोर में हुई। लगातार हुई इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने सबसे पहले रहबर मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान के साइड में बनी सीढ़ियों से ऊपर पहुंचे और लोहे का दरवाजा व ताला तोड़कर अंदर घुस गए। वहां से करीब 4 हजार रुपये नकद, एक सैमसंग एलसीडी और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर चोरी कर लिया। डीवीआर भी साथ ले जाने के कारण दुकान की फुटेज मिलने में परेशानी हो सकती है। वहीं, दूसरी घटना रेलवे क्रॉसिंग के पास रागिब नाम से संचालित पंचर की दुकान पर हुई। यहां खड़ी शारीक की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। शारीक मूल रूप से गांव बारीपुर भंवरुवा के निवासी हैं और बिलारी में रुई धुनने का काम करते हैं। बताया गया है कि वह रोजाना शाम को अपनी वर्ष 2012 मॉडल की बाइक दुकान पर खड़ी करके जाते थे।

तीसरी घटना में सिरसी के गिनोरी मोहल्ला निवासी अरुण पुत्र बाबूराम का मोबाइल फोन चोरी हो गया। अरुण मिट्टी के चाय के कुल्हड़ बनाने का काम करते हैं। आरोप है कि चोर उनका मोबाइल भी लेकर फरार हो गए।इसी क्षेत्र में बने एक नशा मुक्ति केंद्र में भी चोरी की आशंका जताई गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे मास्क पहने एक संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचा। केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगे देखकर वह कुछ ही मिनटों में वापस लौट गया। कैमरों की मौजूदगी के कारण यहां चोरी की घटना टल गई। एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी की घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी के इतने करीब चोरी की घटना हो सकती है, तो अन्य इलाकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता होना स्वाभाविक है। अब सवाल यह है कि एक ही रात में हुई इन घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर कब तक पुलिस की पकड़ में आएंगे और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कब मजबूत होगी?

 

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मक्का और मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने पर जोर, 30 किसानों को मिली मसूर बीज की मिनीकिट

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन, नशामुक्त समाज का युवाओं ने लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के हब्बीपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को कानूनी सहायता और योजनाओं की दी गई जानकारी

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों के चिन्हीकरण के निर्देश

मध्य प्रदेश: गाडरवारा में कैलाश सारंग की प्रतिमा का भव्य अनावरण, मंत्री विश्वास सारंग और सांसद दर्शन सिंह चौधरी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश: महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता संगोष्ठी हुई आयोजित


Featured News