-
☰
No image found.
पंजाब: मिशन क्लीन पंजाब के तहत अमरगढ़ में विशेष सफाई अभियान तेज, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई पर जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
पंजाब: प्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और कूड़ा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत नगर पंचायत अमरगढ़ में विशेष सफाई अभियान लगातार जारी है।
विस्तार
पंजाब: प्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और कूड़ा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत नगर पंचायत अमरगढ़ में विशेष सफाई अभियान लगातार जारी है। 29 अगस्त से 8 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर पंचायत अमरगढ़ की प्रधान रुचिका कौड़ा ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाने की दिशा में सरकार की यह पहल महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जसवंत सिंह गज्जणमाजरा की ओर से भी साफ-सफाई, शहर को हरा-भरा बनाने और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उनके दिशा-निर्देशों के तहत नगर पंचायत द्वारा अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। सिर्फ कूड़ा उठाना नहीं, जागरूकता बढ़ाना भी उद्देश्य रुचिका कौड़ा ने कहा कि ‘मिशन क्लीन पंजाब’ का उद्देश्य केवल कूड़ा उठाना नहीं है, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी है। अभियान के तहत नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों द्वारा बाजारों, गलियों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई की जा रही है। इसके साथ ही शहर में बने अस्थायी कूड़ा डंपों को हटाने और सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधान ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर अभियान की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर सफाई कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। लोगों से सहयोग की अपील रुचिका कौड़ा ने शहरवासियों से अपील की कि घरों और दुकानों से निकलने वाला कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और सार्वजनिक जगहों पर गंदगी न फैलाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में कूड़े का ढेर या गंदगी दिखाई देती है तो नागरिक नगर पंचायत कार्यालय को इसकी सूचना दें, ताकि तत्काल सफाई कराई जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार, स्थानीय निकाय और आम जनता के संयुक्त प्रयासों से ही स्वच्छ और सुंदर पंजाब का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने शहरवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। इस अवसर पर नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी असीस कुमार भी मौजूद रहे।
