Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: उप जेल सुसनेर में रक्षाबंधन महोत्सव, बंदी भाइयों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Naresh Kumar (MP) , मध्य प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 31/08/2026 01:42:02 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Naresh Kumar (MP) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 31/08/2026 01:42:02 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उप जेल, सुसनेर में जेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उप जेल, सुसनेर में जेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सेवा केंद्र सुसनेर की बहनों एवं जीवनधारा नमामि गंगे संस्था, मध्यप्रदेश की बहनों ने सहभागिता की। इस अवसर पर बहनों ने बंदी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर प्रेम, अपनत्व, भाईचारे एवं मानवता का संदेश दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सेवा केंद्र सुसनेर की स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका माला दीदी एवं रचना दीदी के साथ कपिल लड्डा जी उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी बहनों एवं जीवनधारा नमामि गंगे की बहनों द्वारा बंदी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।

सदाचार एवं सकारात्मक जीवन का दिया संदेश

इस अवसर पर माला दीदी ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए बंदियों को सदाचार, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं अच्छे आचरण के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने बंदी भाइयों को सदाचारपूर्ण जीवन जीने की शपथ भी दिलाई। वहीं जीवनधारा नमामि गंगे संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक पाण्डे ने अपने उद्बोधन में बंदियों से समाज की मुख्यधारा में लौटकर राष्ट्र सेवा, समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं अच्छे कर्मों के माध्यम से जीवन को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने रक्षाबंधन के पर्व को प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी एवं मानवता की भावना से जोड़ते हुए बंदियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जीवनधारा नमामि गंगे संस्था के सदस्य गोरी लाल जी पुष्पद द्वारा प्रेरक गीत प्रस्तुत किया गया। उनके गीत ने कार्यक्रम में सकारात्मक एवं भावनात्मक वातावरण निर्मित किया तथा बंदियों को अच्छे कर्मों और सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ने का संदेश दिया।

जेल प्रशासन एवं संस्था के सदस्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जेल प्रशासन की ओर से श्री आर.एस. कुशवाह, सहायक जेल अधीक्षक, श्री नत्थूलाल, प्रमुख मुख्य प्रहरी, सुश्री प्रितिकर्मा प्रहरी, सुश्री रानी देपाले प्रहरी, श्री जितेंद्र घिरैया प्रहरी, श्री देवेंद्र कुमार उईके प्रहरी, श्री संतोष तोमर प्रहरी एवं श्री ज्ञान सिंह डावर प्रहरी सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहा। जीवनधारा नमामि गंगे संस्था की ओर से अभिषेक पाण्डे (प्रदेश उपाध्यक्ष), अमित शर्मा (चंकी भैया) (जिला अध्यक्ष), गोरी लाल जी पुष्पद, एडवोकेट कुलदीप प्रजापत, इंजीनियर योगेंद्र जादमे, महेश राठौर, नरेश राठौर एवं अंकित जैन उपस्थित रहे। वहीं संस्था की बहनों मुस्कान राजोरिया, शिवानी सेन, रक्षा गायरी, मान्यता गायरी, रेखा दीदी एवं निर्मला शर्मा ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए बंदी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधे।

कार्यक्रम के अंत में श्री आर.एस. कुशवाह, सहायक जेल अधीक्षक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों एवं जीवनधारा नमामि गंगे संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी बंदियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन के इस आत्मीय आयोजन के माध्यम से बंदियों को सकारात्मक जीवन अपनाने, सदाचार के मार्ग पर चलने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़कर राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
 


Featured News