Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय खेल दिवस पर बलरामपुर में दो दिवसीय खेल महाकुंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 31/08/2026 11:50:34 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 31/08/2026 11:50:34 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बलरामपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय खेल समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बलरामपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय खेल समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 29 और 30 अगस्त को आयोजित इस खेल महाकुंभ में हॉकी, ताइक्वांडो, जूडो और साइकिलिंग सहित विभिन्न गतिविधियों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।

डीएम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

शनिवार 29 अगस्त को कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेजर ध्यानचंद और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। उन्होंने हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित खिलाड़ियों को ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की शपथ दिलाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्होंने युवाओं से मेजर ध्यानचंद के समर्पण, अनुशासन और खेल भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसी दिन अंडर-14 बालक हॉकी, जूनियर ताइक्वांडो और जूडो प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।

हॉकी फाइनल में नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी विजेता

रविवार 30 अगस्त को आयोजित समापन समारोह में बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और विजेताओं को सम्मानित किया। अंडर-14 हॉकी के फाइनल मुकाबले में नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी, बलरामपुर ने खेलो इंडिया सेंटर, बलरामपुर को 2-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। ताइक्वांडो के बालक वर्ग में अभय मिश्रा और बालिका वर्ग में साक्षी सिद्धार्थ विजेता रहीं। वहीं जूडो के बालिका वर्ग में नैंसी उपाध्याय और बालक वर्ग में यशराज जायसवाल ने जीत दर्ज की।

साइकिलिंग से दिया फिटनेस का संदेश

फिट इंडिया साइकिलिंग ऑन संडे के तहत करीब 60 बालक-बालिकाओं ने साइकिलिंग में हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इसके अलावा गोरखपुर जोन में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले 10 उत्कृष्ट फुटबॉल खिलाड़ियों को फुटबॉल शूज और मोजे प्रदान कर सम्मानित किया गया। दो दिवसीय आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने जिले की युवा खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देने के साथ फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी, अधिकारीगण, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।


Featured News