Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर गणमान्यजनों ने दी शुभकामनाएं, सेवा और संस्कारों को किया याद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 31/08/2026 12:38:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 31/08/2026 12:38:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर गणमान्यजनों ने दी शुभकामनाएं, सेवा और संस्कारों को किया याद

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खुर्जा में परम पूजनीय प्रमोद भारद्वाज जी (गुरुजी) के जीवन के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनकी प्लैटिनम जयंती एवं अमृत महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन खुर्जा के लक्ष्मणगंज स्थित उनके निज निवास पर किया गया। इस अवसर पर परिवारजनों, शुभचिंतकों और गणमान्य लोगों ने गुरुजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डी.सी. गुप्ता ने गुरुजी के व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके 75 वर्षों का जीवन प्रेम, त्याग, सेवा, संस्कार और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा है। उनके स्नेह, मार्गदर्शन और सरल व्यक्तित्व ने अनेक लोगों के जीवन को नई दिशा देने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि 75 वर्ष केवल आयु का पड़ाव नहीं, बल्कि अनुभव, सेवा, संस्कार और समाज के प्रति समर्पण की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक हैं। गुरुजी का सहज एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व समाज के लिए हमेशा अनुकरणीय रहा है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने परमपिता परमात्मा से गुरुजी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति, यश और दीर्घायु की कामना की। साथ ही प्रार्थना की गई कि उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन सभी पर सदैव बना रहे। समारोह में डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’, ममता गुप्ता एडवोकेट, पुष्पा भारद्वाज, एडवोकेट निमेष गर्ग सहित परिवारजन, शुभचिंतक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने गुरुजी को 75वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।


Featured News