Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 31/08/2026 12:52:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 31/08/2026 12:52:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 31 अगस्त को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 31 अगस्त को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्रत्येक प्रकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि शिकायतकर्ता को न्यायोचित राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाए।

जनसुनवाई पुलिस की जवाबदेही का महत्वपूर्ण माध्यम

एसपी ने कहा कि जनसुनवाई नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पुलिस की जवाबदेही, संवेदनशीलता और सेवा-भाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। पुलिस का दायित्व है कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुने और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को त्वरित एवं न्यायोचित राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा भी की जाए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी जाए। संतकबीरनगर पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।


Featured News