-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: उपचुनाव परिणाम: सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर, योगी सरकार ने जाहिर की खुशी
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विधानसभा के उपचुनाव के परिणामों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर को फिर से उजागर कर दिया है। 9 सीटों पर हुए इस उपचुनाव में मतगणना जारी है, और परिणामों के मुताबिक, कुछ सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कानपुर की सीसामऊ और करहल सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, मीरा पुर जैसी सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा ने मुरादाबाद की कुंदरकी, कटेहरी, और मझवां सीटों पर भी बढ़त बनाई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, “इलेक्शन को करप्शन का पर्याय बनाने वालों के हाथकंडे तस्वीरों में कैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। इस उपचुनाव ने चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप दिखाया। सत्य का असत्य हो सकता है, लेकिन युग नहीं। अब असली संघर्ष शुरू हुआ है। सपा सांसद डिंपल यादव ने भी इस दौरान कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "जो कठिन परिस्थितियां थीं, उनके बावजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उन सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मतदान किया। उपचुनाव के नतीजों पर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के संदर्भ में भी चर्चा हुई। डिंपल यादव ने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजे अपेक्षाओं के विपरीत रहे हैं। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की है। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को लेकर चर्चा की। त्तर प्रदेश में इस उपचुनाव ने सपा और भाजपा के बीच राजनीतिक गहमागहमी को और तेज कर दिया है, और अब सभी की नजरें आगे होने वाले विधानसभा चुनावों पर टिकी हुई हैं।
