Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: जनगणना कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 18/04/2026 05:13:51 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/04/2026 05:13:51 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नारदीगंज नवादा इंटर विद्यालय नारदीगंज में भारत की जनगणना कार्य में लगे जनगणना कर्मियों का आयोजित द्वितीय व तृतीय चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हो गया।

विस्तार

बिहार: नारदीगंज नवादा इंटर विद्यालय नारदीगंज में भारत की जनगणना कार्य में लगे जनगणना कर्मियों का आयोजित द्वितीय व तृतीय चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर अवधेश कुमार के अलावा सहयोगी प्रशिक्षक राकेश कुमार, रवि रंजन कुमार,पंकज कुमार के माध्यम से जनगणना कार्य करने के लिए विस्तार से जानकारी देकर सभी जनगणना कर्मियों को दक्ष किया गया। कहा गया आगामी दो मई से प्रगणक के माध्यम से मकान सूचीकरण आनलाइन जनगणना करना है। जो 31 मई 2026 को आधी रात तक किया जायेगा। जब आप गांव में जाएंगे तो जनगणना के दौरान 34 प्रश्न गृहस्वामी से पूछताछ करना है। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षक ने सभी प्रगणक और पर्यवेक्षकों को जनगणना मकान सूचीकरण के लिए पूर्वाभ्यास कराया।

 

प्रत्येक प्रगणक को पांच से दस मकान का सूचीकरण मार्कडिल कराए,ताकि क्षेत्र में जाने के बाद कार्य करने में परेशानी नहीं हो। इसके अलावा नजरि नक्शा का नमूना (खाका) भी प्रगणक के माध्यम बनाकर देखा गया। सभी प्रगणक और पर्यवेक्षकों को प्रश्न पूछने के तौर तरीकों से सम्बंधित प्रश्न को बारीकी से जानकारी दी गई। फील्ड प्रशिक्षण भी दिया गया।   यह भारत सरकार का अति महत्वपूर्ण कार्य है। मौके पर जनगणना कर्मियों में विनीता कुमारी,अर्चना शर्मा,रश्मि वर्मा, बबिता कुमारी,अशोक कुमार समेत अन्य प्रशिक्षण प्राप्त की।