-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 380 शिकायतें, 56 का मौके पर निस्तारण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिती में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 98 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 17 का निस्तारण किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिती में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 98 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 17 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 380 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 56 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 08 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 83 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 03 का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 35 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 04 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 01 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 58 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 16 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: सीईओ ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर विकास कार्यों की करी समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश: ट्रक की टक्कर से ईको कार और बग्गी हादसे में 5 लोग हुए घायल
बिहार: जनगणना कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: आजाद वेलफेयर सोसाइटी शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा में हुए सक्रिय
मध्य प्रदेश: गर्मी के चलते स्कूल टाइम बदला, सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक होगी कक्षाएं
