Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग किसान की हुई मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 18/04/2026 03:31:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/04/2026 03:31:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बुजुर्ग चंद्रपाल सिंह की मौके पर मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बुजुर्ग चंद्रपाल सिंह की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार देर शाम फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे स्थित झुमका तिराहे पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक चंद्रपाल सिंह (60) थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव ठिरिया ठाकुरान के निवासी थे। वह अपनी मोपेड से गैस सिलेंडर लेने बाला कोठा गए थे, जहां गैस उपलब्ध नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने गैस वाहन चालक को फोन किया, जिसने उन्हें झुमका तिराहे पर बुलाया सिलेंडर लेने के बाद चंद्रपाल सिंह जैसे ही सड़क पार कर अपने घर लौट रहे थे, तभी फरीदपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया और चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है चंद्रपाल सिंह एक किसान थे और खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके चार बच्चों की शादी हो चुकी है। उनका बड़ा बेटा सुधीर सिंह पुलिस में चयनित होकर सीतापुर में प्रशिक्षण ले रहा है, जबकि दूसरा बेटा सनी सिंह मोबाइल की दुकान चलाता है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।