Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: सीईओ ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर विकास कार्यों की करी समीक्षा बैठक 
 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 18/04/2026 05:18:13 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/04/2026 05:18:13 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा जनपद पंचायत पोरसा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सुनीता शर्मा दंडोतिया ने ग्राम पंचायत रजौधा का दौरा कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा जनपद पंचायत पोरसा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सुनीता शर्मा दंडोतिया ने ग्राम पंचायत रजौधा का दौरा कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने जल संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जलगंगा अभियान के अंतर्गत किए जा रहे सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

दौरे के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में निर्मित एवं निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरोवरों का संरक्षण और विकास जल संचयन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सीईओ सुनीता शर्मा दंडोतिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को दिए जा रहे आवासों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराया जाए और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

ग्राम में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से सफाई व्यवस्था की निगरानी की जाए और गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा भी की और लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए, ताकि ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सीईओ के इस निरीक्षण से प्रशासनिक सक्रियता का संदेश गया है और ग्रामीणों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है।