-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बीमार 7 माह के बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जनपद के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जनपद के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। 7 महीने के एक बीमार बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि बच्चे को बेहद गंभीर हालत में लाया गया था और प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। बुखार के बाद बिगड़ी थी हालत प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र के गनीपुर जोगपुर निवासी भंवर पाल के 7 माह के बेटे हंसराज को पिछले दो दिनों से तेज बुखार था। शुरुआत में परिजनों ने नवाबगंज में ही उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। जब मासूम की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और स्थिति बिगड़ने लगी, तो शुक्रवार शाम उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर का पक्ष इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि जब बच्चे को लाया गया, तब उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक थी। बच्चे का ऑक्सीजन लेवल काफी गिर चुका था और उसे सांस लेने में तकलीफ सहित कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं। उसे तत्काल ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया और हालत की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द हायर सेंटर ले जाने की सलाह देते हुए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का दावा है कि रेफर किए जाने के बावजूद परिजन लगभग एक घंटे तक बच्चे को लेकर नहीं गए। बाद में वे उसे एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी में बच्चे का पूरा प्राथमिक उपचार किया गया था। शव लेकर अस्पताल गेट पर बैठे परिजन, पुलिस ने कराया शांत मासूम की मौत से व्यथित मां बबली और पिता भंवर पाल शव को लेकर लोहिया अस्पताल के गेट पर बैठ गए और हंगामा शुरू कर दिया। उनका सीधा आरोप था कि अस्पताल में उचित उपचार न मिलने के कारण उनके बच्चे की जान गई है। हंगामे की सूचना मिलते ही कादरी गेट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों और ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक दोनों से बात की। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि बच्चे का पिता शराब के नशे में था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के हर पहलू को देखा जा रहा है।
मध्य प्रदेश: सीईओ ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर विकास कार्यों की करी समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश: ट्रक की टक्कर से ईको कार और बग्गी हादसे में 5 लोग हुए घायल
बिहार: जनगणना कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 380 शिकायतें, 56 का मौके पर निस्तारण
उत्तर प्रदेश: आजाद वेलफेयर सोसाइटी शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा में हुए सक्रिय
मध्य प्रदेश: गर्मी के चलते स्कूल टाइम बदला, सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक होगी कक्षाएं
