-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: आजाद वेलफेयर सोसाइटी शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा में हुए सक्रिय
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के गौसपुर में सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों को जीवंत रखते हुए आजाद वेलफेयर सोसाइटी’ पिछले पांच वर्षों से समाज के हर वर्ग के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के गौसपुर में सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों को जीवंत रखते हुए आजाद वेलफेयर सोसाइटी’ पिछले पांच वर्षों से समाज के हर वर्ग के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। संस्था के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव सौरभ राय के कुशल नेतृत्व में यह संगठन न केवल सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठा रहा है, बल्कि धरातल पर उतरकर जरूरतमंदों की सेवा में भी जुटा है। वर्तमान में संस्था द्वारा गाजीपुर जनपद और आसपास के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर वृहद रूप से कार्य किया जा रहा है। निशुल्क शिक्षा व स्वास्थ्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ संस्था द्वारा समय-समय पर निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए जाते हैं, जिससे वंचित वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत'हरित धरा' के संकल्प के साथ पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी और सक्षम बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि "जनता के आशीर्वाद और हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य केवल सेवा है, राजनीति नहीं।" "संस्था का पांच वर्षों का सफर निस्वार्थ भाव का प्रमाण है। हम शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे बुनियादी विषयों पर आगे भी निरंतर कार्य करते रहेंगे। आज जनपद में आजाद वेलफेयर सोसाइटी की पहचान एक ऐसे संगठन के रूप में है, जो केवल वादे नहीं बल्कि धरातल पर बदलाव लाने में विश्वास रखता है।
सरकार के साथ मिलकर संस्था दिव्यांग जनों के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए पंजीकृत होकर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि आजाद वेलफेयर सोसाइटी का गठन ही समाज में व्याप्त बुराइयों को जड़ से मिटाने और आम जनमानस की समस्याओं को प्रखर रूप से उठाने के लिए किया गया है। लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को चिन्हित करना और उनका त्वरित निदान करना ही संगठन की प्राथमिकता है।
मध्य प्रदेश: सीईओ ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर विकास कार्यों की करी समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश: ट्रक की टक्कर से ईको कार और बग्गी हादसे में 5 लोग हुए घायल
बिहार: जनगणना कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 380 शिकायतें, 56 का मौके पर निस्तारण
मध्य प्रदेश: गर्मी के चलते स्कूल टाइम बदला, सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक होगी कक्षाएं
