-
☰
No image found.
हरियाणा: कॉलेज में स्व-गणना जागरूकता अभियान, युवाओं को किया प्रेरित
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: महेंद्रगढ़ राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के खेल मैदान में स्व-गणना को लेकर जागरूकता अभियान जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि के दिशा निर्देशन में एवं एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी आईएएस के नेतृत्व में आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: महेंद्रगढ़ राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के खेल मैदान में स्व-गणना को लेकर जागरूकता अभियान जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि के दिशा निर्देशन में एवं एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी आईएएस के नेतृत्व में आयोजन किया गया। स्व-गणना जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक महेंद्रगढ़ कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय यादव ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि सटीक जनगणना से ही सरकार को योजनाएं बनाने और संसाधनों का सही वितरण करने में मदद मिलती है। युवाओं से आह्वान किया कि वे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए स्वयं अपनी गणना सुनिश्चित करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने खेल और शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने पर भी बल दिया।एक जागरूक नागरिक के रूप में जनगणना में भाग लेना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। जिससे देश के विकास को नई दिशा मिल सके। इस कार्यक्रम के दौरान सहायक चार्ज ऑफिसर जनगणना राजेश शर्मा झाड़ली एवं दीपक कुमार शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्व-गणना की प्रक्रिया, इसके लाभ तथा इसके सही तरीके के बारे में विस्तार से बताया, जिससे युवाओं में इस विषय के प्रति समझ और जागरूकता बढ़ी। इस मोके पर उप-प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह, प्रोफेसर जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, शंकर, दिनेश शर्मा, हरीश रोहिल्ला, दुलीचन्द,राजदीप यादव नालंदा कोचिंग सेंटर, अमित यादव जीनियस एकडेमी, नरसी कोच,संजय,सूरत कोच,अनिल कोच सहित महाविद्यालय के अनेक गणमान्य व्यक्ति, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: सीईओ ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर विकास कार्यों की करी समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश: ट्रक की टक्कर से ईको कार और बग्गी हादसे में 5 लोग हुए घायल
बिहार: जनगणना कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 380 शिकायतें, 56 का मौके पर निस्तारण
उत्तर प्रदेश: आजाद वेलफेयर सोसाइटी शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा में हुए सक्रिय
मध्य प्रदेश: गर्मी के चलते स्कूल टाइम बदला, सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक होगी कक्षाएं
