Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम में पत्रकारों से बदसलूकी, कवरेज का बहिष्कार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 18/04/2026 04:00:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/04/2026 04:00:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित “बेटी जन्मोत्सव” कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब कवरेज करने पहुंचे महिला जिला अस्पताल में मीडिया कर्मियों के साथ कथित तौर पर बाउंसर ने अभद्र व्यवहार कर हाथापाई पर उतर आया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित “बेटी जन्मोत्सव” कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब कवरेज करने पहुंचे महिला जिला अस्पताल में मीडिया कर्मियों के साथ कथित तौर पर बाउंसर ने अभद्र व्यवहार कर हाथापाई पर उतर आया। इस घटना के बाद से नाराज़ पत्रकारों ने एकजुट होकर कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। शनिवार को महिला जिला अस्पताल में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉक्टर और अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।

बताया जा रहा है कि कवरेज के दौरान मौजूद पत्रकारों को एक बाउंसर ने रोक दिया। आरोप है कि उसने कैमरा हटाने के लिए कहा और विरोध करने पर धक्का-मुक्की भी की। इस घटना से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना से आक्रोशित मीडिया कर्मियों ने इसे अपने सम्मान पर हमला बताते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।