Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 18/04/2026 04:05:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/04/2026 04:05:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन महिला को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुहम्मदाबाद के वार्ड नंबर 25 निवासी  सरोज वर्मा (35 वर्ष) पत्नी चुन्नू लाल वर्मा, प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे टहलने के लिए निकली थीं। जैसे ही वह स्थानीय तहसील के समीप पहुंचीं, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सरोज वर्मा सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार हेतु तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के पति चुन्नू लाल वर्मा द्वारा इस संबंध में स्थानीय कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।