Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अवैध होर्डिंग पर एक्शन, बिना अनुमति विज्ञापन पर लगेगा जुर्माना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 18/04/2026 03:24:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/04/2026 03:24:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली विज्ञापन प्रभारी राजीव राठी बोले: बिना अनुमति विज्ञापन लगाना गैरकानूनी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना। नगर निगम बरेली ने शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए अवैध होर्डिंग और बैनरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली विज्ञापन प्रभारी राजीव राठी बोले: बिना अनुमति विज्ञापन लगाना गैरकानूनी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना। नगर निगम बरेली ने शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए अवैध होर्डिंग और बैनरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। पटेल चौक से महादेव सेतु होते हुए कोहरापीर चौराहे तक बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग और बैनरों को टीम ने हटाया। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति विज्ञापन लगाना नियमों के विरुद्ध है और ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा चिन्हित स्थानों पर हुई कार्रवाई, बाजारों और चौराहों पर बढ़ी निगरानी। 

विज्ञापन प्रभारी राजीव कुमार राठी ने बताया कि नगर निगम की टीम ने चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर अवैध रूप से लगाई गई विज्ञापन सामग्री को हटाया गया बरेली में अवैध होर्डिंग-बैनरों पर नगर निगम का एक्शन, पटेल चौक से कोहरापीर तक चले अभियान में हटाए गए विज्ञापन प्रभारी राजीव राठी बोले: बिना अनुमति विज्ञापन लगाना गैरकानूनी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना नगर निगम बरेली ने शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए अवैध होर्डिंग और बैनरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। पटेल चौक से महादेव सेतु होते हुए कोहरापीर चौराहे तक बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग और बैनरों को टीम ने हटाया। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति विज्ञापन लगाना नियमों के विरुद्ध है और ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा चिन्हित स्थानों पर हुई कार्रवाई, बाजारों और चौराहों पर बढ़ी निगरानी। 

विज्ञापन प्रभारी राजीव कुमार राठी ने बताया कि नगर निगम की टीम ने चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर अवैध रूप से लगाई गई विज्ञापन सामग्री को हटाया है शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिना अनुमति लगे होर्डिंग और बैनरों को लगातार चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान नगर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा है। प्रमुख चौराहों, बाजारों और व्यस्त सड़कों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके जुर्माने की चेतावनी, शहरवासियों से सहयोग की अपील राजीव राठी ने कहा कि कई बार अवैध होर्डिंग और बैनर शहर की सौंदर्यता को प्रभावित करते हैं। बिना अनुमति किसी भी प्रकार का विज्ञापन लगाना गैरकानूनी है। अभियान के दौरान संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें तथा अवैध होर्डिंग या बैनर लगाने से बचें। इस मौके पर सच्चिदानंद सहित अतिक्रमण टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे और अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया
नगर निगम का अवैध होर्डिंग हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने साफ किया है कि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई तय है।