-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ट्रक की टक्कर से ईको कार और बग्गी हादसे में 5 लोग हुए घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी धनेटा फाटक पर अनियंत्रित ट्रक ने फाटक पर खड़ी ईओ कार और घोड़ा बग्गी में जोरदार टक्कर मार दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी धनेटा फाटक पर अनियंत्रित ट्रक ने फाटक पर खड़ी ईओ कार और घोड़ा बग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बग्गी चालक समेत 5 लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस के द्वारा बरेली निजी अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब 2 बजे धनेटा फाटक शीशगढ रोड पर अनियंत्रित ट्रक चालक ने धनेटा रेलवे फाटक बंद होने के कारण खड़ी ईको कार और घोड़ा बग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव सोरहा निवासी बग्गी चालक मोबिन शाह, थाना भमोरा के गांव चकरपुर निवासी कार सवार, अंकित, विनोद, कमलेश, लवकुश गंभीर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस के द्वारा बरेली निजी अस्पताल भेज दिया। यह सभी लोग धनेटा के पास चनेटा गांव से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
मध्य प्रदेश: सीईओ ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर विकास कार्यों की करी समीक्षा बैठक
बिहार: जनगणना कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 380 शिकायतें, 56 का मौके पर निस्तारण
उत्तर प्रदेश: आजाद वेलफेयर सोसाइटी शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा में हुए सक्रिय
मध्य प्रदेश: गर्मी के चलते स्कूल टाइम बदला, सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक होगी कक्षाएं
