Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बृजमोहन कुशवाहा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

- Photo by : ncr samachar

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , Date: 10/01/2025 12:49:56 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Date:
  • 10/01/2025 12:49:56 pm
Share:

विस्तार

मध्य प्रदेश: ओबीसी क्रांति सेना में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है, जिसमें बृजमोहन कुशवाहा को मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ओबीसी क्रांति सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी देवेंद्र सिंह लोधी (एडवोकेट) की अनुशंसा पर की गई है। साथ ही, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण लोधी खिरिया और राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्यों ने भी इस निर्णय का समर्थन किया। सेवा निवृत्त साहब ओ.बी.सी बृजमोहन कुशवाहा जी को आगामी आदेश तक इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को लेकर ओबीसी क्रांति सेना के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण लोधी खिरिया, राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्यों और प्रदेश इकाइयों के पदाधिकारियों ने इस नए पद पर उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी हैं। ओबीसी क्रांति सेना परिवार का विश्वास है कि बृजमोहन कुशवाहा जी इस पद पर रहते हुए संगठन के उद्देश्य को और मजबूत करेंगे और "महापुरुषों की विचारधारा" को आगे बढ़ाते हुए "संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी" के लक्ष्य के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर ओबीसी क्रांति सेना ने बृजमोहन कुशवाहा जी को फिर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं, और उम्मीद जताई है कि उनकी नेतृत्व में संगठन की दिशा और गति नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।