Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: काली पहाड़ी में फाग उत्सव में शामिल हुए सेवढ़ा पूर्व विधायक  

- Photo by :

मध्य प्रदेश  Published by: Arvindr Gupta , Date: 22/03/2025 05:58:57 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arvindr Gupta ,
  • Date:
  • 22/03/2025 05:58:57 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काली पहाड़ी में शुक्रवार शाम को सिद्ध बाबा मंदिर पर आयोजित बुंदेली फाग उत्सव में सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने सिद्ध बाबा के चरणों में नमन किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काली पहाड़ी में शुक्रवार शाम को सिद्ध बाबा मंदिर पर आयोजित बुंदेली फाग उत्सव में सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने सिद्ध बाबा के चरणों में नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को साफा पहनाकर और रंग-गुलाल लगाकर स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने बुंदेली फागों की सुंदर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि होली का त्योहार हमारी पुरातन संस्कृति का हिस्सा है। यह त्योहार समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करता है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी तथा बुंदेली फाग कलाकारों को 1100 रुपए का पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विशाल सिंह सोलंकी, तिलक सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में ग्राम काली पहाड़ी, दुर्गापुर, अगोरा एवं भागौर के ग्रामीण जन शामिल हुए।


Featured News