-
☰
No image found.
राजस्थान: अवैध पिस्टल व कारतूस सहित युवक हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
विस्तार
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वांछित अपराधी व अवैध हथियारो की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान की पालना में एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल राव के निकटतम सुपरवीजन में मुकेश कुमार आर.पी.एस.(प्रो.) तथा थानाधिकारी राम सुमेर मीणा के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार मय हैड कानि. हरविन्दर सिंह, कानि शिशपाल, प्रमोद कुमार, औंकार की टीम के द्वारा सरहद निम्बाहेड़ा में गुरुवार को एएसआई सूरज कुमार को मुखबीर खास से मिली सूचना के अनुसार राहगीर सुनील, पिता प्रहलाद साल्वी, आयु 22 वर्ष, निवासी गादोला, थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ की नियामानुसार तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से एक पिस्टल तथा 02 जिन्दा कारतुस जप्त कर मुल्जिम सुनिल को गिरफ्तार किया जाकर थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कार्यवाही जारी है।
मध्य प्रदेश: सीईओ ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर विकास कार्यों की करी समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश: ट्रक की टक्कर से ईको कार और बग्गी हादसे में 5 लोग हुए घायल
बिहार: जनगणना कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 380 शिकायतें, 56 का मौके पर निस्तारण
उत्तर प्रदेश: आजाद वेलफेयर सोसाइटी शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा में हुए सक्रिय
मध्य प्रदेश: गर्मी के चलते स्कूल टाइम बदला, सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक होगी कक्षाएं
