Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में अवैध रमा पैलेस बारात घर किया गया सील 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 16/04/2026 11:25:59 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 16/04/2026 11:25:59 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा  है। थाना इज्जतनगर के अंतर्गत रमा गंगवार पत्नी  कामता प्रसाद गंगवार द्वारा ग्राम तुलाशेरपुर पीलीभीत बाईपास रोड,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा  है। थाना इज्जतनगर के अंतर्गत रमा गंगवार पत्नी  कामता प्रसाद गंगवार द्वारा ग्राम तुलाशेरपुर पीलीभीत बाईपास रोड, बरेली थाना इज्जतनगर, बरेली पर लगभग 670 वर्गमीटर क्षेत्रफल में रमा पैलेस नाम से अवैध बारात घर का संचालन किये जाने पर उक्त अवैध निर्माण के विरूद्ध सील बन्द की कार्यवाही की गयी।  

उपरोक्त स्थल पर बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के अनधिकृत निर्माण कराये जाने पर उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते श्री गजेन्द्र शर्मा, सहायक अभियन्ता के नेतृत्व में प्राधिकरण के अवर अभियन्ता श्री अजीत कुमार साहनी एवं प्रवर्तन टीम की उपस्थिति में उक्त अवैध निर्माण को सील बन्द किया गया।

बरेली विकास क्षेत्र के अन्तर्गत बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति प्राप्त किये कराये गये अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध प्रभावी रूप से ध्वस्तीकरण/सीलबन्द की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इसमें किसी प्रकार की शिथिलत क्षम्य नहीं होगी। बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा जन सामान्य को सचेत किया जाता है कि किसी भी प्रकार की सम्पत्ति खरीदते समय विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धी अभिलेख मॉग कर यह सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा खरीदी जा रही सम्पत्ति नियमानुसार प्राधिकरण से स्वीकृत है।