-
☰
World Cycle Day: पर्यावरण को सुरक्षित रखने में साइकिल की अहम भूमिका
पर्यावरण को सुरक्षित रखने में साइकिल की अहम भूमिका - Photo by : ncr samachar
विस्तार
अंबाह, पीजी कॉलेज अंबाह में रासेयो इकाइयों द्वारा 3 जून 2023 को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिवराज सिंह तोमर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से साइकिल सुरक्षित वाहन है। इससे शरीर का व्यायाम होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करना और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गो से भ्रमण करती हुई। महाविद्यालय पहुंची। रैली में रासेयो जिला संगठक डॉ शशि बल्लभ शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी पंकज भदौरिया, डॉ रक्षा कम्ठान, डॉ पूर्णिमा अग्रवाल, स्वयंसेवक आशुतोष, पीयूष शर्मा धर्मेंद्र कुलदीप राठौर ,पल्लवी शर्मा दिव्या ओझा, नितिन सिंह, अमन जाटव, अमन शर्मा आदि की सक्रिय भागीदारी रही।
उत्तर प्रदेश: बरेली में भारतीय किसान यूनियन ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
मध्य प्रदेश: बामसेफ के प्रचारकों का एग्जिट पोल 2025- कैमूर जिले में BSP पलट सकती है बाजी?
राजस्थान: डांग जिले के पंचायत सड़क और भवन विभाग बुनियादी ढाँचे के कार्यों में आई तेज़ी
छत्तीसगढ़: सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की भीम आर्मी
मध्य प्रदेश: तेंदूखेड़ा नगर पालिका में खड़ी हुई पानी की गंभीर समस्या, कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान