-
☰
No image found.
बिहार: वारिसलीगंज में पंचायत विकास दिवस पर ग्रामीणों ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना "विकसित भारत-समृद्ध बिहार" के तहत रविवार को प्रखंड के सभी 16 पंचायत के मुख्यालयों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अपसढ़ पंचायत में मुखिया राजकुमार सिंह,
विस्तार
बिहार: राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना "विकसित भारत-समृद्ध बिहार" के तहत रविवार को प्रखंड के सभी 16 पंचायत के मुख्यालयों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अपसढ़ पंचायत में मुखिया राजकुमार सिंह, मोहिउद्दीनपुर में मुखिया प्रभु प्रसाद,ठेरा पंचायत में मुखिया गौतम सिंह, चकवाय पंचायत में मुखिया मृत्युंजय कुमार उर्फ मिथुन,कोचगांव पंचायत में नीतु कुमारी, दोसुत पंचायत में सुलेखा देवी, सौर में गुड़िया देवी, कुटरी में अभिनव आनंद सहित अन्य पंचायतो में मुखिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों व ग्रामीणों ने शिरकत कर पंचायत विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना। बाद में पंचायतों में किए गए उत्कृष्ट विकास कार्यों पर आधारित एक विशेष वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान मुखिया ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां महिलाओं व बालिकाओं को समान अधिकार, सुरक्षा, समान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित हो। प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत महिलाओं के विकास से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह संकल्पित है। जबकि ग्राम सभाओं में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने,पंचायत की विभिन्न समितियों में महिलाओं को सक्रिय भागीदारी देने, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, मानव तस्करी एवं लैंगिक भेदभाव के खिलाफ जागरूकता फैलाने व महिलाओं की शिकायतों के त्वरित समाधान पर बल दिया। साथ ही बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को पुनः शिक्षा से जोड़ने और स्वयं सहायता समूहों को मजबूत कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही।
