Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: झोपड़ी में भोजन कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने सीएम पर साधा निशाना, उठाए सवाल 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/06/2026 09:54:36 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Khwaja Hussain ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/06/2026 09:54:36 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री के एक गरीब परिवार की झोपड़ी में भोजन करने के कार्यक्रम को लेकर जावद क्षेत्र के कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्यक्रम केवल फोटो खिंचवाने तक सीमित रहा और गरीब की वास्तविक समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री के एक गरीब परिवार की झोपड़ी में भोजन करने के कार्यक्रम को लेकर जावद क्षेत्र के कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्यक्रम केवल फोटो खिंचवाने तक सीमित रहा और गरीब की वास्तविक समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पंकज तिवारी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री वास्तव में गरीबों के प्रति संवेदनशील होते, तो झोपड़ी की स्थिति देखकर तत्काल जिला कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते कि संबंधित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अब तक क्यों नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर ऐसे कोई निर्देश नहीं दिए गए और भोजन के बाद कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार गरीबों के हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कई पात्र परिवार अब भी आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने मांग की कि संबंधित परिवार की पात्रता की जांच कर उसे जल्द से जल्द आवास योजना का लाभ दिया जाए तथा ऐसे सभी वंचित परिवारों का सर्वे कर उन्हें भी योजना में शामिल किया जाए। यह आरोप कांग्रेस नेता पंकज तिवारी द्वारा लगाए गए हैं। इस संबंध में सरकार या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है। 

Related News

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में व्यापारी कल्याण दिवस पर शीर्ष करदाताओं का सम्मान, भामाशाह के योगदान को किया गया याद

बिहार: चैनपुर में गजराज आयुर्वेद हॉस्पिटल का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

उत्तर प्रदेश: सर्पदंश से मृत किसान के परिजनों को ₹4 लाख की राहत सहायता, विधायक ने सौंपा प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, 50 छात्राओं को वितरित की साइकिल

हरियाणा: आरपीएस स्कूल के एनएसएस राष्ट्रीय एकता शिविर में ‘मिनी भारत’ की दिखी झलक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

राजस्थान: नागौर में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर कार्यशाला आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का हुआ सम्मान


Featured News