-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जमीन कब्जे के प्रयास और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम दुबान कोठरा निवासी विजय कुमार पुत्र जीत नारायन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास, मारपीट तथा दोबारा एससी/एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम दुबान कोठरा निवासी विजय कुमार पुत्र जीत नारायन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास, मारपीट तथा दोबारा एससी/एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इसी भूमि विवाद को लेकर पूर्व में उनके विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसे न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में खारिज कर दिया था। अब आरोप है कि विपक्षी पक्ष दोबारा उसी विवाद को आधार बनाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है, ताकि वह अपनी जमीन छोड़ने के लिए विवश हो जाएं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने तथा अपनी जान-माल और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
पीड़ित विजय कुमार के अनुसार गांव के सूबेदार, धर्मेंद्र, महेंद्र, जयहिंद समेत कुछ अन्य लोग उनकी भूमि (आराजी संख्या 14 व 15) पर कब्जा करने की नीयत से लगातार दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जमीन छोड़ने के लिए धमकाया गया।
