Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नंदगंज में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण स्वयंरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, आत्मनिर्भरता पर जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/06/2026 09:56:21 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/06/2026 09:56:21 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राजकीय फल संरक्षण केंद्र, गाजीपुर के तत्वावधान में ग्राम पंचायत धरवा, न्याय पंचायत सौरम, विकासखंड करंडा में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज के प्रधानाचार्य उदय राज ने फीता काटकर किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राजकीय फल संरक्षण केंद्र, गाजीपुर के तत्वावधान में ग्राम पंचायत धरवा, न्याय पंचायत सौरम, विकासखंड करंडा में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज के प्रधानाचार्य उदय राज ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट बैग का वितरण किया तथा खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में फल संरक्षण प्रवक्ता सुधीर सिंह मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा से जोड़ते हुए खाद्य प्रसंस्करण आधारित स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की विस्तार से जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि आटा चक्की, फलों से निर्मित उत्पादों का प्रसंस्करण एवं अन्य लघु उद्योग स्थापित कर ग्रामीण युवा और महिलाएं कम लागत में सफल उद्यमी बन सकते हैं। उन्होंने लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं ए का लाभ उठाकर अपना उद्योग स्थापित करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर राजू फूड प्रोडक्ट्स के संस्थापक ने खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना एवं सफल उद्यम संचालन के अपने अनुभव साझा किए। वहीं डीआरपी कमलेश मिश्रा, चंद्रदेव यादव तथा साइंटिस्ट सूरज कुमार ने उद्योग नीति एवं स्वरोजगार की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में केंद्र प्रभारी सैयद हाशिम महमूद ने खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आटा चक्की, दाल मिल, मसाला मिल, पनीर उद्योग सहित अन्य लघु उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया एवं सरकारी सहायता के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्र के प्रेम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में व्यापारी कल्याण दिवस पर शीर्ष करदाताओं का सम्मान, भामाशाह के योगदान को किया गया याद

बिहार: चैनपुर में गजराज आयुर्वेद हॉस्पिटल का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

उत्तर प्रदेश: सर्पदंश से मृत किसान के परिजनों को ₹4 लाख की राहत सहायता, विधायक ने सौंपा प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, 50 छात्राओं को वितरित की साइकिल

हरियाणा: आरपीएस स्कूल के एनएसएस राष्ट्रीय एकता शिविर में ‘मिनी भारत’ की दिखी झलक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

राजस्थान: नागौर में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर कार्यशाला आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का हुआ सम्मान


Featured News