-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जखनियां रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की मांग को लेकर मातृभूमि संगठन ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मातृभूमि जखनियां संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल संरक्षक नीरज सिंह 'अजेय' के नेतृत्व में गाजीपुर की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जखनियां रेलवे स्टेशन की बदहाली और यात्रियों की समस्याओं को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मातृभूमि जखनियां संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल संरक्षक नीरज सिंह 'अजेय' के नेतृत्व में गाजीपुर की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जखनियां रेलवे स्टेशन की बदहाली और यात्रियों की समस्याओं को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। अंडरपास व यात्री सुविधाओं पर जोरः प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को अवगत कराया कि जखनियां बाजार दो हिस्सों में बंटा हुआ है, जिसे देखते हुए पुरानी केबिन के पास अंडरपास या फुट ओवर ब्रिज का निर्माण नितांत आवश्यक है। संगठन ने मांग की कि प्लेटफार्म नंबर-2 पर टीन शेड और वृक्षारोपण की व्यवस्था की जाए। साथ ही, दिव्यांगों व गर्भवती महिलाओं के लिए रैंप का निर्माण हो। रेल परिचालन में सुधार की अपीलःसंगठन ने रेल सेवा के विस्तार की मांग करते हुए कहा कि ट्रेन संख्या 55101-02 (मऊ छपरा कचहरी पैसेंजर) का विस्तार वाराणसी सिटी तक किया जाए और पूर्व में संचालित मऊ-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को पुनः शुरू किया जाए। साथ ही, ग्रिल लगने के कारण अनुपयोगी हो चुके प्लेटफार्म छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर यात्री सुविधाओं में सुधार की उठाई मांग को यात्रियों के लिए पुनः सुचारू करने की मांग की सांसद ने दिया आश्वासनः राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने प्रतिनिधिमंडल को धैर्यपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि जखनियां स्टेशन के विकास व और यात्रियों की सुविधा उनके लिए प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि न रेलवे बोर्ड की आगामी बैठक में वे इन सभी बिंदुओं को प्रमुखता से उठाएंगी। प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल इस दौरान संरक्षक नीरज सिंह 'अजेय', अश्विनी सिंह, अजय सिंह रिंकू, मुकेश मौर्या, गंभीर यादव, वेद प्रकाश पाण्डेय, विवेक वर्मा, विजय वर्मा, मेवा लाल यादव सहित बड़ी संख्या में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताक उपस्थित रहे।
